Swadhinta Amrit Mahotsav- सशक्त भारत बनाने सभी को आगे आना होगा-राम माधव



सागर वॉच/ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री,अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के मौजूदा सदस्य राम माधव का कहना है कि देश की स्वतंत्रता के बाद राजनीति के कारण देश गरीबी, भ्रष्टाचार, जातिवाद, क्षेत्रवाद की ओर धकेला गया जबकि सही मायने में देश की वर्तमान की सरकार भारत को एक संगठित  भारत बनाने के लिए देश को भयमुक्त, गरीबी मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, समाजवाद से मुक्त क्षेत्रवाद से मुक्त एक सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में कार्य कर रही है। 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता राम माधव स्वाधीनता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर स्वाधीनता अमृत महोत्सव समिति सागर द्वारा  मोती नगर चौराहा स्थित पद्माकर सभागार में रविवार शाम को  आयोजित  व्याख्यान कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में  शिरकत करने आये थे | 

 उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि देश के लाखों लोगों ने देश को स्वतंत्र कराने के लिए विभिन्न मार्गों पर चलकर अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आजादी दिलाई और आजादी के बाद स्वतंत्रता संवैधानिक आधार पर देश के सभी लोगों को आर्थिक, सामाजिक, नैतिक स्वतंत्रता मिली| 

उन्होंने सरकार के साथ-साथ देश के लगभग 130 करोड़ लोगों को भी एक सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में सभी को आगे आने की आवश्यकता बताई, उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों के त्याग एवं कठोर पराक्रम के चलते देश को आजादी मिली, हमारे पूर्वजों ने एक सशक्त भारत बनाने के लिए आजादी दिलाई थी, उसकी कल्पना को साकार करने के लिए हम सभी को एक सशक्त भारत के निर्माण करने की दिशा में आगे आना होगा

कार्यक्रम प्रारंभ के पहले कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राम माधव, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रघुनाथ जी पांडे (वीर हुतात्मा श्री मंगल पांडे की पांचवी पीढ़ी के वंशज) कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सौरभ सिंघई संचालक (सागरश्री हॉस्पिटल मकरोनिया) ने दीप प्रज्वलित कर भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया| 

 व्याख्यान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रघुनाथ जी पांडे ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत की आजादी के पहले हम कहां खड़े थे और आज हम कहां खड़े हैं इस बात पर विचार करना होगा आजादी की लड़ाई लड़ने वालों का एक ही नारा होता था मुझे आजादी मिलना चाहिए और देश की एक ही जाति होती थी हम हिंदुस्तानी हैं इस भावनाओं को लेकर देश के सभी वर्ग के लोगों ने अपने प्राणों को निछावर कर देश को आजाद कराया

पाण्डेय  ने कहा कि सभी को वर्तमान में  इस विषय पर चिंतन कर देश को एक संगठित एवं सशक्त भारत के निर्माण की दशा में योगदान देने की आवश्यकता है तब जाकर  आजादी के वीर सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी  कार्यक्रम से पूर्व  रघुनाथ   पांडे जी ने चौराहे पर स्थित महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 

Swadhinta Amrit Mahotsav-  सशक्त भारत  बनाने सभी को आगे आना होगा-राम माधव

कार्यक्रम में चंद्रशेखर आजाद पर नाटक का मंचन किया गया, कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रो. बी के श्रीवास्तव हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय ने रखी एवं कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों का परिचय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संपर्क प्रमुख श्री अनिल जी अवस्थी ने किया, कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम गायन के साथ हुआ, कार्यक्रम का संचालन प्रो.अंजली दुबे एवं आभार आयोजन समिति के संयोजक श्री राजकुमार सिंह सुमरेडी ने किया

कार्यक्रम में स्वाधीनता अमृत महोत्सव समिति के सभी सदस्य

मध्य प्रदेश शासन के मंत्री पंडित गोपाल भार्गव, मध्य प्रदेश शासन के मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह, सागर विधायक शैलेंद्र जैन, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया सहित बड़ी संख्या में  नगर के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे l

Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours