Smart City Project-मप्र में आवांटित राशि का पूरा उपयोग करने में सागर स्मार्ट सिटी पहले पांच में

सागर स्मार्ट सिटी पहले पांच में

सागर वॉच।
केन्द्र सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी सागर के लिए विभिन्न विकास योजनाओं हेतु आवांटित राशि का शत-प्रतिशत उपयोग करने के मामले में सागर स्मार्ट सिटी ने बेहतर पहल की है। केन्द्र सरकार से मिली 940 करोड़ रुपये की राशि के विकास कार्य हेतु टेंडर करा दिये गये हैं या विकास कार्य शुरू कर दिये गये हैं।

इस मामले में सागर स्मार्ट सिटी को प्रदेश की 7 स्मार्ट सिटी में से चौथा स्थान मिला है। अंकों के आधार पर देखें तो सागर का स्कोर  51.86 प्रतिशत रहा है। उल्लेखनीय है कि सागर और सतना तीसरे चरण में स्मार्ट सिटी घोषित हुए थे। सतना से बहुत बेहतर कार्य करते हुए सागर ने तीसरे  चरण में घोषित स्मार्ट शहरों  में भी अपनी बढ़त बनाई रखी  है।

Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours