Political Roundup-देश इस समय धर्मयुद्ध के मुहाने पर खड़ा है-कांग्रेस

Political Roundup-देश इस समय धर्मयुद्ध के मुहाने पर खड़ा है-कांग्रेस

सागर वॉच/ 28 मार्च 2022/
  कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश के सह प्रभारी संजय कपूर ने कहा कि देश इस समय धर्मयुद्ध के मुहाने पर खड़ा है। देश की सत्ता पर काबिज भाजपा और फासिस्टवादी ताकतें अधर्म और अनीति का सहारा लेकर देश में डर का माहौल बना रही हैं। पूरा देश महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जूझ रहा है। लेकिन सत्ता में बैठी ताकतें इन पर से जनता का ध्यान हटाने के लिए साम्प्रदायिक तनाव पैदा कर देश में डर का माहौल बना रही हैं।


उन्होंने देश से डर और भय का माहौल खत्म करने व धर्मयुद्ध को जीतने के लिए मजबूत सैनिकों की जरूरत बताई। इसके लिए पार्टी के सदस्यता अभियान को पूरी ताकत से चलकर ज्यादा से ज्यादा नए सदस्य बनाएं। उन्होंने विधानसभा चुनाव में हारी हुई सीटों की समीक्षा करते हुए उन्हें वापस जीतने के लिए कार्यकर्ताओं के विचार जाने।

पीसीसी से सागर जिला प्रभारी विधायक अजय टंडन ने कहा कि प्रदेश में खरीद-फरोख्त और लूट तंत्र से बनी हुई भाजपा की सरकार को शिकस्त देने के लिए मजबूत रणनीति के साथ सभी कांग्रेसजन तैयार रहें और अधिक से अधिक नए सदस्य बनाए। 
                
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश के सह प्रभारी संजय कपूर तथा पीसीसी से सागर जिला प्रभारी विधायक अजय टंडन से मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं सागर संभाग प्रभारी डॉ संदीप सबलोक सहित  सागर जिले की ग्रामीण क्षेत्र की रहली सुरखी नरयावली खुरई बीना  5 विधानसभा सीटों से विभिन्न वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुलाकात कर अपनी बात रखी। 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश के सह प्रभारी संजय कपूर ने जिला ग्रामीण कांग्रेस के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्रवार अलग अलग बैठकें लीं। इस दौरान उनके साथ पीसीसी से सागर जिले के प्रभारी व दमोह विधायक अजय टंडन एआईसीसी सदस्य भपेंद्र सिंह मुहासा व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान सदस्यता अभियान की स्थिति की जानकारी लेकर ज्यादा से ज्यादा नए सदस्य बनाने पर ज़ोर दिया गया। इसके साथ ही उन्होंने पिछले चुनाव में हारी हुई विधानसभा सीटों की समीक्षा की। उन्होंने इन सीटों पर जीत हासिल करने के उपायों पर भी बात की।

इस दौरान पीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी पूर्व मंत्री प्रभुसिंह ठाकुर आनंद अहिरवार देवेंद्र कुमार धनसिंह अहिरवार आनंद तोमर शारदा खटीक शैलेंद्र तोमर हाजी मुन्ना ठाकुर दास पंथी सुधीर जैन चौधरी मोती पटेल प्रहलाद पटेल गणेश तिवारी रक्षा राजपूत गजेंद्र सिंह राजपूत प्रदीप राय राजाराम अहिरवार वकील रामकिशन अहिरवार महेंद्र सिंह दीनदयाल उपाध्याय जतिन झा  रामकिशन अहिरवार जतिन चौकसे निखिल चौकसे जीवन पटेल कमलेश साहू मजीद खान यासीन खान समीर संबंधित विधानसभाओं की जिला कांग्रेस पदाधिकारी ब्लॉक मंडल अंबा सेक्टर अध्यक्ष मोर्चा संगठनों विभाग एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान पीसीसी के स्थानीय प्रदेश पदाधिकारियों अमित राम जी दुबे मुकुल पुरोहित रामकुमार पचोरी चिंटू कटारे आदि ने भी उनसे मुलाकात की
Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours