News In Short-01 Mar 22- केन्द्रीय विद्यालय में कक्षा- पहली प्रवेश शुरू

News In Short-01 Mar 22- केन्द्रीय विद्यालय में कक्षा- पहली प्रवेश शुरू

NEWS IN SHORT
/
ख़बरें संक्षेप में 
सागर वॉच/एक मार्च 2022


केन्द्रीय विद्यालय में कक्षा- पहली प्रवेश शुरू 

↺ केन्द्रीय विद्यालय में कक्षा- पहली (केजी-1) में ऑनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी है। इच्छुक आवेदक प्रवेश लेने के लिए 21 मार्च तक आवेदन कर सकते है। कक्षा-1 में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 31 मार्च को 6 वर्ष (एनईपी 2020 के अनुसार) होनी चाहिए। वहीं आवेदन करने के लिए वेबसाइट  या एंड्रॉइड मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जा सकता है।

कक्षा एक और उससे ऊपर की कक्षाओं (11 वीं को छोड़कर) में प्रवेश के लिए सूचना 01 अप्रेल को दी जाएगी। प्रवेश से संबंधी अधिक जानकारी केन्द्रीय विद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

आवासीय विद्यालयों की  प्रवेश परीक्षा स्थगित 
 
↺ जनजातीय कार्य विभाग, मध्यप्रदेश स्पेशल एण्ड रेजिडेंशियल एकेडमिक सोसायटी के अंतर्गत विशिष्ट आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं वर्ष 2022-23 के विद्यार्थियों के प्रवेश हेतु दिनांक 27 फरवरी को प्रस्तावित प्रवेश परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित की गई हैं। विशिष्ट आवासीय विद्यालयों में प्रवेश राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जायेगा।

प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम निम्नानुसार है। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 13 मार्च परीक्षा प्रारंभ तक तथा परीक्षा की तिथि एवं समय 10ः30 से 12ः30 बजे तक कक्षा 5वीं में अध्ययनरत जनजाति वर्ग, विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा,भारिया,सहरिया विमुक्त जनजातियॉं, घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ समुदाय के अलावा वे बच्चे जिन्होंने अपने वामपंथी उग्रवाद, उग्रवाद/कोविड आदि के कारण खो दिया है। 

विधवा की संतान, दिव्यांग एवं दिव्यांग माता-पिता की संतान, अनाथ या भूमि दाता वर्ग के विद्यार्थी विभागीय वेबसाइट  के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। मेरिट सूची में चयनित होने एवं न्यूनतम योग्यता प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अपने विकल्प के अनुसार विद्यालयों में रिक्त सीट के विरूद्ध चयन हेतु पात्र होंगे।


 अंकुर अभियान में मिस्ड कॉल से करें पंजीयन 

↺ प्रदेश व्यापी में अंकुर अभियान के तहत आज से वृहद वृक्षारोपण महाअभियान आज से शुरू हुआ। वृक्षारोपण अभियान 5 मार्च तक चलाया जाएगा। इस प्रदेश व्यापी अभियान में जिले में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अपील की जा रही है। इसके अलावा सभी अधिकारियों को भी निर्देश जारी किए गए हैं।

कलेक्टर ने वृक्षारोपण सभी जिले वासियों से अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है । राज्य शासन के निर्देशानुसार अभियान के सफल संचालन के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में किया गया है। जिसमें सभी भागीदारों  को सम्मिलित किया गया है।

समिति एक से 5 मार्च, 2022 के पौधारोपण अभियान का सतत समन्वय, अनुश्रवण एवं मॉनिटरिंग करेगी तथा जनभागीदारी सुनिश्चित करेगी। इस अभियान के तहत नागरिकों को वायुदूत ऐप पर पंजीयन करना है और पौधा लगाकर फोटो अपलोड करना है। इसके अलावा जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है वह भी इस अभियान में अपनी भागीदारी कर सकते हैं और 0755 -2706666 पर मिस कॉल करके अपना पंजीयन करा सकते हैं।


जिले में पोलियो महाभियान में  में आशा, एएनएम और स्वास्थ्य कर्मचारी घर-घर जाकर 5 साल तक के बच्चों को पल्स पोलियो की दवाई पिलाई गई।

जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा पोलियो अभियान की दवा पिलाने के लिए अनेक केंद्र बनाए गए थे इसके साथ-साथ स्टेशन, बस स्टैंड, टोल नाकों के आसपास भी पल्स पोलियो अभियान के लिए टीम लगाई गई थी। बस स्टेंड, टोल नाका और ट्रेनों में स्टेशनों पर भी चलती गाड़ियों में पल्स पोलियो जाने के लिए व्यवस्था की गई थी।

आज से पल्स पोलियो अभियान शुरू 

↺ आज भी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आशा, एएनएम कार्यकर्ताओं ने घर घर सर्वे कर 5 साल तक के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाए है। कल महाअभियान में पोलियो ड्रॉप लेने से छूटे हुए बच्चे को घर पहुंचकर दवा पिलाई गई। जिले में पोलियो अभियान में 5 वर्ष तक के बच्चों को दवा दिया जाना अनिवार्य है जिससे की बच्चों को पल्स पोलियो अभियान की दवाई पिलाने पर पोलियो की बीमारी से बचाया जा सकेगा।

देश में पोलियो पूरी तरह खत्म हो चुका है लेकिन आगे किसी भी संभावना से बचने के लिए पल्स पोलियो अभियान शुरू किया गया है आज से लेकर लगातार तीन दिनों तक पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत दवा पिलाई जाएगी। छूटे हुए बच्चो को घर - घर जाकर भी पोलियो के बचाव के दो बूंद बच्चो को दिए जाएंगे।
Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours