कलेक्टर ने  फैक्ट्री का लाइसेंस किया  निरस्त


कलेक्टर ने  फैक्ट्री का लाइसेंस किया  निरस्त 

सागर वॉच/ 16 मार्च 2022/ सागर शहर के बेहद घनी बसाहट वाले तिलक गंज इलाके में स्थित तेल की गोदाम में आज सुबह आग लग गयी। आग लगने की सूचना मिलते ही नगर निगम का दमकल दल आग बुझाने में जुट गया। तेल के मात्र अधिक होने से आग बेकाबू होती गई। आग इतनी भीषण थे कि उसको फैलने से रोकने के लिए नगर निगम सागर की 6, बीना रिफाइनरी की 4, आर्मी की 4, स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय की एक और समस्त नगरीय निकायों की लगभग 18 फायर ब्रिगेड को आग बुझाने घंटों मशक्कत करनी पड़ी।

लगातार 8 घंटे प्रयास करने के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान कलेक्टर , पुलिस अधीक्षक, नगर निगम कमिश्नर, अपर कलेक्टर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सिटी मजिस्ट्रेट एवं अनुविभागीय अधिकारी,नगर निगम  उपायुक्त , तहसीलदार सहित शहर के समस्त थाना प्रभारी और पुलिस बल ने लगातार मौके पर मौजूद रहकर मोर्चा संभाला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोदाम मालिक सुरेश असवानी, एसआर ट्रेडर्स की तेल, घी की फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही नगर निगम सहित जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और लगातार 8 घंटे की कड़ी मेहनत और सूझ-बूझ  के बाद आग पर काबू पाया गया।
Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours