Political Tussel-कांग्रेस पार्टी भाजपा की दमन नीति का मुंह तोड़ जवाब देगी -जिला अध्यक्ष कांग्रेस


Political Tussel-कांग्रेस पार्टी भाजपा की दमन  नीति का मुंह तोड़ जवाब देगी -जिला अध्यक्ष कांग्रेस


सागर वॉच 28 जनवरी 2022/ जिला कांग्रेस पार्टी की पदाधिकारियों का कहना है की वे खुरई में हुई हिंसक वारदात के बाद कांग्रेसियों पर झूठे अपराधिक मामले लादने और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर प्रशासन के उच्च अधिकारियों से मिलने की तैयारी में थे। इस घटना को लेकर मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया भी भोपाल से सागर के लिए रवाना हुए थे। लेकिन पुलिस द्वारा उन्हें राहतगढ़ के पहले ही बलपूर्वक रोक लिया गया। इसी बीच छतरपुर विधायक आलोक चतुर्वेदी भी भोपाल से छतरपुर के लिए निकले थे और उक्त घटनाक्रम में उन्हें भी पुलिस ने रोक लिया जिस पर दोनों नेता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।

जिला कांग्रेस पार्टी का कहना है कि जिले के खुरई घटनाक्रम के बाद भाजपा सरकार अपने बचाव और कांग्रेसियों के दमन पर उतर आई है। जिसके चलते शहर भर में सैकडों कांग्रेस नेताओं पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर नजरबंद किया गया और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

कांग्रेसजनों पर हुए हिंसक हमले का विरोध करने की रणनीति को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी  वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श के लिए तीन बत्ती स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंची। 

उनके यहां पहुंचते ही पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय परिसर को पुलिस छावनी में बदल दिया और कार्यालय में बैठे पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेते हुए नजरबंद कर लिया। करीब 3 घंटे नजर बंद रखने के बाद 3 थानों के टी आई तथा तहसीलदार रोहित वर्मा ने कांग्रेस कार्यालय में घुसकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी को गिरफ्तार करते हुए महिला पुलिस अधिकारी के साथ अज्ञातवास पर भेज दिया।

 भाजपा हिंसा और खून की राजनीति को अपनाना बंद करे -

 

Political Tussel-कांग्रेस पार्टी भाजपा की दमन  नीति का मुंह तोड़ जवाब देगी -जिला अध्यक्ष कांग्रेस

जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने सरकार और पुलिस प्रशासन के इस रवैया पर तीखा रोष जाहिर करते हुए कहा है कि भाजपा शांति के टापू बुंदेलखंड के संभागीय मुख्यालय सागर समेत पूरे मध्यप्रदेश की फिजा को बिगाड़ कर अराजकता फैलाने का काम कर रही है। उन्होंने आगाह किया है कि भाजपा हिंसा और खून की राजनीति को अपनाना बंद करें। 

भाजपा ने लोकतांत्रिक परंपराओं को तोड़कर हिंसा की राजनीति अपनाया है भाजपा की इस खून की राजनीति का जवाब कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता देने में कभी पीछे नहीं हटेगा। कांग्रेस पार्टी भाजपा की इस नीति का मुंह तोड़ जवाब देने के लिए लंबी लड़ाई लड़ने को पूरी तरह से तैयार है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता और सागर संभाग के प्रभारी डॉ संदीप सबलोक  ने बताया कि कांग्रेसजनों ने कांग्रेस कार्यालय की बालकनी पर खड़े होकर भाजपा और मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिसके बाद एक बार फिर पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय में घुसकर कार्यकर्ताओं को लगभग घसीटते हुए बस में ठूसना शुरू कर दिया और गिरफ्तार कर जेल ले गए। पुलिस ने उन्हें  तथा जिला कांग्रेस के सचिव जाहिद ठेकेदार को कार्यालय में ही नजर बंद कर शटर में ताला ठोककर पुलिसबल का पहरा बिठा दिया।

 इसके अलावा वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे प्रदेश कांग्रेस महासचिव रमाकांत यादव दीनदयाल तिवारी गोवर्धन रायकवार शौकत अली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शरद पुरोहित तथा फिरदोस कुरेशी अतुल नेमा ऋषभ जैन महिला सेवादल अध्यक्ष रजिया खान रेखा ठाकुर मुमताज बेगम ताहिर खान कल्लू पटेल आदिल राइन हनीफ ठेकेदार सुनील पावा कुंजीलाल लड़िया भैयन पटेल श्रीदास रैकवार बिल्ली रजक सरफराज पठान मो अनवर कर्रापुर देवेंद्र अहिरवार हरिश्चंद्र सोनवार वसीम खान देवेंद्र पटेल नरेंद्र मिश्रा अजीत कुर्मी  बंटी कोरी दीपक दुबे महेश जाटव आनंद अहिरवार राकेश छावडा रोहित मांडले तरुण कोरी शिवराज लढ़िया लखन पटेल चैतन्य पांडे पप्पू मिश्रा चक्रेश रोहित आदि को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

 

Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours