Water Positive City-जल, जंगल और जमीन पर समग्र रूप से काम से बनेगा शहर वाटर पॉजिटिव

Water Positive City-जल, जंगल और जमीन पर समग्र रूप से काम से बनेगा शहर  वाटर पॉजिटिव
सागर वॉच । 30 नवंबर 2021। स्मार्ट सिटी लिमिटेड शहर का वाटर स्कोर कार्ड तैयार कराने के लिए जल स्मृति फाउंडेशन के साथ काम कर रही है। पानी बचाने, उसके सदुपयोग और रिसाइक्लिंग के तमाम तरीके अपनाकर शहर को जल सकारात्मक  बनाया जाएगा। इसके लिए जल स्मृति फाउंडेशन कई स्तर पर वाटर स्कोर कार्ड तैयार करेगा। 

मंगलवार को इस संबंध में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जल स्मृति की ओर से अंतरराष्ट्रीय जल विशेषज्ञ डॉ. भक्ति देवी ने वाटर स्कोर कार्ड की उपयोगिता और इसे तैयार करने के तरीकों के संबंध में विस्तार से बताया। 

डॉ. भक्ति देवी ने बताया कि जल सकारात्मक शहर  बनाने के लिए सिर्फ पानी बचाना ही काफी नहीं होता, बल्कि हमें
करना होगा। जल स्तर बनाए रखने के लिए काम करना है, पानी का दुरुपयोग रोकना है, वर्षा जल को संरक्षित करना है, जलस्रोतों को विकसित करना है और जल उपचार  के बाद जल को उपयोगी बनाना है। 

इसके अलावा हरियाली बढाकर हरित पट्टी  विकसित करने होंगे और जल आपूर्ति पर होने वाले खर्च को भी घटाना होगा। जब हम इन सभी चीजों पर समग्र रूप से काम करेंगे तो जल अंक सूची  में हमारे अंक बढेंगे और इसी आधार पर सागर जल सकारात्मक शहर  बनेगा।

इस दौरान नगर निगम आयुक्त सह कार्यकारी निदेशक सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड आरपी अहिरवार ने बताया कि सागर स्मार्ट सिटी और नगर निगम इनमें से ज्यादातर विषयों पर बडे स्तर पर काम कर रहे हैं। 

लाखा बंजारा झील और जलसंग्रह क्षेत्र  को पुनर्विकसित किया जा रहा है। कुआं और बावडी को दोबारा विकसित कर रहे हैं। जल उपचार  और एसटीपी का काम चल रहा है। पानी की बर्बादी रोकने के लिए पूरे शहर में नई पाइप लाइन डाली जा रही है। 

जलमल  नेटवर्क तैयार हो रहा है। इसके अलावा बारिश के पानी बहाव का  नेटवर्क भी तैयार किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी सीईओ श्री राहुल सिंह राजपूत ने बताया कि शहर में 48 पार्क बनाए जा रहे हैं। स्मार्ट रोड गलियारे  के किनारे पर भी हरित क्षेत्र  विकसित किए जा रहे हैं। शहर में सतत पौधरोपण से भी ग्रीनरी बढाने का काम हो रहा है। उन्होंने बताया कि शहर का जल अंक सूची    तैयार करने के लिए जल स्मृति फाउंडेशन के साथ सहमती पत्र तैयार  किया गया है।

टिकाऊ विकास के चार लक्ष्य हासिल करेंगेः

संयुक्त राष्ट्र संघ ने पूरी दुनिया के लिए (सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स) सतत विकास के 17 लक्ष्य तय किए हैं। जल अंक सूची  तैयार करने की प्रक्रिया में हम इनमें से चार लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। डॉ. भक्ति देवी ने बताया कि सभी के लिए जल और निकास  की व्यवस्था, प्राकृतिक स्रोतों को जरूरत के मुताबिक विकसित करना, क्लाइमेट चैंज की परिस्थितियों से निबटने के लिए तैयार होना और पारिस्थितिकी तंत्र  और जंगलों का संरक्षण के संयुक्त राष्ट्र संघ के लक्ष्यों को हम इस माध्यम से हासिल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि स्कोर कार्ड बनाने के लिए सेनिटेशन, वाटर सप्लाई, स्टॉर्म वाटर व फ्लड ड्रेनेज सिस्टम, इमारतों के निर्माण के दौरान रैन वाटर हार्वेस्टिंग को अनिवार्य करना, ग्रीन कवर, भूजल और जल पर हो रहे खर्च को आधार बनाया जाएगा।


Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours