News In Short- हिन्दुस्तान में राम और हिन्दुत्व के बिना नहीं हो सकती राजनीति-भाजपा

रसोई गैस की सब्सिडी फिर से शुरू की जाये -कांग्रेस

NEWS IN SHORT
: समाचार संक्षेप 
05 दिसम्बर  2021 

रसोई गैस की सब्सिडी फिर से शुरू की जाये -कांग्रेस 

🔘 देश में बढ़ती हुई महंगाई बेरोजगारी और गिरती हुई अर्थव्यवस्था के खिलाफ शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी  ने जन जागरण पदयात्रा निकालकर पेट्रोल डीजल की कीमतों को कम करने और रसोई गैस की सब्सिडी फिर से शुरू करने की मांग केंद्र सरकार से की। उन्होंने स्मार्ट सिटी के नाम पर सागर की जनता के भावनात्मक शोषण का आरोपी सरकार पर लगाया है। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और क्षेत्रीय जनता की उपस्थिति रही।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाई जा रही जन जागरण पदयात्रा झांसी रोड स्थित वाल्मीकि मंदिर से शुरू होकर गुरु गोविंद सिंह वार्ड मंसाराम चौराहा गणेश चौक मोमिनपुरा विट्ठल नगर वार्ड तुलसी नगर भगवान गंज होते हुए अंबेडकर चौक पर जनसभा के साथ समाप्त हुई।  इन सभाओं को जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी के साथ ही क्षेत्रीय पार्षद महेश जाटव मुकुल पुरोहित राहुल चौबे विजय साहू सुनील ठाकुर निखिल चौकसे आदि ने भी संबोधित किया संचालन सिंटू कटारे तथा आभार धर्मेंद्र चौधरी ने व्यक्त किया।

News In Short- हिन्दुस्तान में राम और हिन्दुत्व के बिना नहीं हो सकती राजनीति-भाजपा


हिन्दुस्तान में राम और हिन्दुत्व के बिना नहीं हो सकती राजनीति-भाजपा 

🔘 प्रदेश भर में  भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर 1 से 6 दिसंबर तक आयोजित हो रहे जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग आज समापन हुआ। जिला भाजपा के सागर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 3,4 एवं 5 दिसंबर को हुआ जिसमें विभिन्न विषयों पर 15 सत्र आयोजित हुये। वर्ग के समापन सत्र के मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुये मंत्री भूपेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र ऐसा दल है जो विचार ओैर मूल्यो को लेकर राजनीति करती है। 

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है जो सफलता की भी पहली सीढ़ी है। कांग्रेस ने हमेशा राम सहित हिन्दुत्व की विचारधारा को नकारा जबकि भाजपा का मानना है कि हिन्दुस्तान में राम और हिन्दुत्व के बिना राजनीति हो ही नहीं सकती। श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं से केन्द्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच में जाकर प्रचारित करने और लाभान्वित करवाने का भी आह्वान किया। 

आचार्य श्री विद्यासागर कुण्डलपुर पहुंचे

आचार्य श्री विद्यासागर कुण्डलपुर पहुंचे 

🔘 करीब पांच साल बाद रविवार को आचार्य संघ पांच मुनिराजो के साथ दोपहर बड़े बाबा के दरबार में पहुंचे। संभाग के कोने-कोने से लोग इस आगवानी को देखने के लिए कुंडलपुर पहुंचे थे। मुनि सेवा समिति के मुताबिक  आचार्य संघ की आहारचर्या पटेरा में हुई यहां से दोपहर 1:30 बजे बिहार शुरू हुआ 3 किलोमीटर लंबे इस विहार  में  बड़ी संख्या में  लोग उपस्थित थे कई स्थानों पर आचार्य संघ की अगवानी के लिए रंगोली डाली गई थी। 


आचार्य श्री विद्यासागर महाराज ने कुंडलपुर में बड़े बाबा मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं से कहा कि उनको आने वाले पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव का एक एक क्षण का उपयोग करना है। देश भर से लोग आयेंगे। बड़ा कार्यक्रम होना हैं। शासन प्रशासन को हमे सहयोग करना है। आप  अनुशासन में रहना है। इस भव में सब इसके गवाह होंगे।  


सूदखोरो  के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान शुरू

सूदखोरो  के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान शुरू
 

🔘 शहर में एक दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक सूदखोरो के विरुद्ध कार्यवाही हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है । जिसके तहत चलित वाहन के माध्यम से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रो में विशेष शिविर लगाये जायेंगे ताकि सूदखोरो व अपंजीकृत साहूकारों एवं संस्थाओं के विरुद्ध शिकायते व सूचना प्राप्त हो सकें।  

अभियान के दौरानन केवल -अवैध व अपंजीकृत साहूकारों व् अवैध और  अनियमित वसूली के विरुद्ध आवेदन लिये जायेंगे। साथ ही क्षेत्र के अंतर्गत अवैध साहूकारी/ वसूली करने वालो की जानकारी एकत्रित की जाएगी । यदि कोई व्यक्ति अवैध सूदखोरों के विरुद्ध शिकायत करना चाहता है तो वह चलित मोबाईल या निकट के थानों में जाकर शिकायत दर्ज करवा सकता है।

Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours