Kudo-Championship-मप्र-के-खिलाडियों-ने-जीते-21-स्वर्ण-सहित-37-पदक

Kudo-Championship-मप्र-के-खिलाडियों-ने-जीते-21-स्वर्ण-सहित-37-पदक

सागर वॉच।
 
हिमाचल प्रदेश के सोलन में आयोजित 11वीं राष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता एवं फेडरेशन कप में मध्य प्रदेश सागर के खिलाड़ियों ने दोनों प्रतियोगिताओं में 21 स्वर्ण पदक, 7 रजत पदक एवं 9 कांस्य पदक प्राप्त किये। 

सितम्बर माह के पहले हफ्ते में आयोजित इन खेल प्रतियोगिताएं में कूडो एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश के सचिव डॉ मोहम्मद ऐजाज़ खान के नेतृत्व में 73 सदस्यीय दल ने  प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया जिसमें सागर के 28  खिलाड़ी शामिल हुए । 

Also Read: Admission Open- 37 विषयों पी-एचडी पाठ्यक्रम संचालित होगा

प्रतियोगिता में  म प्र एवं सागर कि इस उपलब्धि पर लीगल राइट्स कॉउन्सिल- इंडिया की प्रदेश उपाध्यक्ष अनु जैन ने महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें सागर का गौरव बताया  जो कूडो जैसे कठिन मार्शल आर्ट में भी शहर का नाम उज्ज्वल कर रहे हो। उन्होंने इन खिलाडियों से कहा कि वे अपनी सहेलियों को भी ये सिखाएं जिससे वो भी खेल के साथ साथ अपनी रक्षा करनी की कला सीख सकें।

        विधायक शैलेन्द्र जैन ने खिलाड़ियों से कहा कि कूडो अब भारत सरकार से मान्यता प्राप्त खेल है और भारत सरकार द्वारा नौकरियों में कूडो खेल को आरक्षण भी दिया हुआ है। अब आप कूडो खेल में अपना भविष्य भी बना सकते हैं। उन्होंने फेडरेशन के चेयरमैन अक्षय कुमार एवं फेडरेशन के अध्यक्ष मेहुल वोरा का भी धन्यवाद दिया जिनके प्रयासों से कूडो खेल इतनी तरक्की कर रहा है। विधायक जैन ने कहा कि कूडो खेल एवं खिलाड़ियों की हर संभव मदद मिलेगी।

Also Read: घर चलाना शुरू किया पोल्ट्री फार्म से अब बनी मुर्गी पलक संघ की अध्यक्ष
      प्रतियोगिता में 
  • करन पटेल ने स्वर्ण एवं कांस्य पदक, 
  • राज पटेल ने दो स्वर्ण पदक नायब अली ने दो स्वर्ण पदक 
  • ऋषभ पटेल ने एक स्वर्ण पदक 
  • शैलेंद्र सिंह कुर्मी दो स्वर्ण पदक 
  • स्तुति शर्मा दो स्वर्ण पदक 
  • वैष्णवी ठाकुर एक स्वर्ण पदक 
  • संचित जैन दो स्वर्ण पदक 
  • मोहम्मद सोहेल खान एक स्वर्ण पदक 
  • फातिमा शेख एक स्वर्ण एक रजत पदक 
  • आदर्श ठाकुर एक स्वर्ण एक रजत पदक 
  • सपना अहिरवार एक स्वर्ण एक रजत पदक 
  • अश्विन पटेल एक स्वर्ण एक रजत पदक 
  • सक्षम तिवारी एक रजत एक कांस्य पदक 
  • अंशिका तिवारी दो कांस्य पदक 
  • योगेंद्र उदैनिया दो कांस्य पदक 
  • करण पटेल एक रजत पदक एक कांस्य पदक 
  • युवराज सिंह पवार एक स्वर्ण पदक पूर्व सैनिक स्वर्ण पदक 
  • काव्या साहू रजत पदक 
  • रुकमणी यादव कांस्य पदक 
  • हिमांशु मिश्रा कांस्य पदक।

Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours