MP-PSC-EXAMINATION- शहर-में-उनतीस-केन्द्रों-पर-आयोजित-होगी-राज्य-सेवा-परीक्षा

MP-PSC-EXAMINATION- शहर-में-उनतीस-केन्द्रों-पर-आयोजित-होगी-राज्य-सेवा-परीक्षा

 सागर वॉच   । 20 जुलाई 2021

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग, इंदौर द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2020, रविवार 25 जुलाई को प्रातः 10 से 12 बजे एवं दोपहर 2.15 से अपरान्ह 4.15 बजे तक दो सत्रों में जिला मुख्यालय पर आयोजित की जा रही है।

आयोग ने परीक्षा आयोजन की वर्तमान व्यवस्था के अतिरिक्त इस महत्वपूर्ण परीक्षा की प्रक्रियात्मक निष्पक्षता और नागरिकों में उसके प्रति विश्वास  बनाए रखने के लिए संभागवार पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए है। जिसमें सागर संभाग के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवा निवृत अधिकारी  चतुर्भुज सिंह, मो.नं. 9425899944 को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।


सागर संभाग कमिश्नर मुकेश शुक्ला ने बताया कि संभागीय पर्यवेक्षक अपने संभाग के किसी भी जिले में आवश्यकतानुसार भ्रमण कर सकते है। उन्होंने बताया कि सागर जिले में राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2020 के लिए 29 केन्द्र बनाए गए है। 

  • सेंटमेरी हायर सेकेण्डरी स्कूल, मकरोनिया, 
  • महिला विद्यालय लक्ष्मीपुरा, 
  • जनता हायर सेकेण्डरी स्कूल पुरव्याउ टोरी, 
  • बीटी इंस्टीट्यूट ऑफ एक्सीलेंस, 
  • ओजस्वनि नर्सिंग कॉलेज, 
  • ज्ञानोदय रेसीडेन्टियल  हायर सेकेण्डरी स्कूल तिली, 
  • डीएनसीबी हायर सेकेण्डरी स्कूल सदर, 
  • एसआर गर्वंमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज सागर, 
  • ज्ञानवीर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड सांईस  तिली, 
  • इनफिनिटी कॉलेज, 
  • एसव्हीएन सिरोंजा, 
  • जैन हायर सेकेण्डरी स्कूल, 
  • लिटिल स्टार शैलेश मैमोरियल हायर सेकेण्डरी स्कूल, 
  • पंडित मोतीलाल स्कूल जवाहरगंज वार्ड, 
  • हरिसिंह गौर महाविद्यालय लक्ष्मीपुरा, 
  • शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल पुरानी सदर, 
  • सुंदरलाल श्रीवास्तव हायर सेकेण्डरी स्कूल मकरोनिया, 
  • पंडित रविषंकर शुक्ला शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल मोतीनगर, 
  • एमएलबी स्कूल-2, 
  • शासकीय पीजी कॉलेज, 
  • इम्मानुएल स्कूल कैंट, 
  • स्वामी विवेकानंद इंस्टीट्यूट सिरोंजा , 
  • सरस्वती शिशु  मंदिर स्कूल पगारा रोड, 
  • शासकीय बहुउद्देशीय   हायर सेकेण्डरी स्कूल नगर निगम के सामने, 
  • शासकीय बॉयस हायर सेकेण्डरी स्कूल मोरा जी, 
  • शासकीय आर्ट एण्ड कामर्स कॉलेज, 
  • एसएसएचसीजे  मेमोरियल हायर सेकेण्डरी स्कूल रजाखेड़ी मकरोनिया, 
  • एमएलबी स्कूल-1 एवं 
  • सरस्वती शिशु  मंदिर स्कूल रमझिरिया तहसील रोड सागर शामिल है।
Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours