World-Yoga-Day-केवल-नियमित-अभ्यास-से-मिलता-है-योग-से-लाभ-योगाचार्य-विष्णु-आर्य

World-Yoga-Day-केवल-नियमित-अभ्यास-से-मिलता-है-योग-से-लाभ-योगाचार्य-विष्णु-आर्य

सागरवॉच @
सातवे विश्व योग दिवस पर योग निकेतन योग प्रशिक्षण संस्थान साग़र में  योग के क्षेत्र मे स्थापित राज्यस्तरीय स्वामी विवेकानन्द योग पुरस्कार के लिए चयनित योगाचार्य विष्णु आर्य के निर्देशन में पूरे विधि-विधान  के साथ आयोजित  हुआ। इसका आन लाईन कार्यक्रम भी प्रसारित हुआ। केंट बोर्ड ने इसका प्रसारण किया। 


इस मौके पर योगाचार्य विष्णु आर्य ने कहा कि आज विश्व योग दिवस है। लेकिन हम केवल एक ही दिन योग नही करे। नियमित अभ्यास से ही हमे लाभ मिलेगा। कोरोना आपदा के कठिन दौर में योग विज्ञान हमारी क्षमता बढ़ाने में कारगर साबित हुआ है। योग हमारी शारीरिक ,मानसिक और आध्यात्मिक उन्नति का माध्यम है। योग हमे अनुशासन सिखाता है।


वास्तव में योग एक जीवन शेली है जिसे अपनाना चाहिये । योग की  हमारी सनातन सँस्कृति रही है। इस सँस्कृति को  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व योग दिवस के माध्यम से जनजन तक पहुचाने और पुनर्स्थापित करने का काम किया है। आज योगदिवस पर अभी से आग्रह है कि योग विज्ञान को अपनाए और स्वस्थ्य व खुशहाल रहे। 

Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours