Smart-Initiative-शहर के-हर-इलाके-में-आकार-ले-रहे-हैं-स्मार्ट-पार्क-और-क्रीडा-स्थल

Smart-Initiative-शहर के-हर-इलाके-में-आकार-ले-रहे-हैं-स्मार्ट-पार्क-और-क्रीडा-स्थल

सागर वॉच@
शहर के 48  वार्डों में बनने वाले बागान एवं क्रीडा क्षेत्र  के निर्माण से नागरिकगण अपने घर के पास ही परिवार, बच्चों एवं दोस्तों के साथ  पार्क के आनंद के साथ-साथ ही स्वास्थ्य लाभ ले पाएंगे । पार्कों के निर्माण से शहर में हरियाली का स्तर भी बढ़ेगा। स्वच्छ वायु के साथ शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी।


ये विचार मंत्री-नगरीय विकास एवं आवास विभाग म.प्र.शासन,भूपेन्द्र  सिंह स्मार्ट सिटी योजना अंर्तगत 48 वार्डों में पार्को एवं प्ले एरिया के निर्माण एवं पुन-र्विकास कार्यों का अम्बेडकर नगर वार्ड के अम्बेडकर पार्क भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किये  इस मौके पर नगर विधायक शैलेन्द्र जैन, निगमयुक्त सह कार्यकारी निदेशक सागर स्मार्ट सिटी आर पी अहिरवार, सीईओ  राहुल सिंह राजपूत एवं अन्य जन प्रतिनिधियों भी मौजूद थे


मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने यहां लगभग 11.56 करोड रू. की लागत से शहर के विभिन्न वार्डों में स्थल उपलब्धता अनुसार 48 पार्को एवं प्ले एरिया के निर्माण एवं पुनर्विकास कार्यों का भूमिपूजन कर सम्बोधित करते हुए कहा की हम सब के लिए अति प्रसन्नता की बात है की देश की 100 स्मार्ट सिटीज में तीसरे राउंड में चयनित 30 स्मार्ट सिटीज में से सागर ने दूसरा स्थान पाया।

इसी सिलसिले में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान का  सागर को 100 स्मार्ट सिटीज में चुने जाने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। सिंह ने कहा किजनप्रतिनिधियों, अधिकारीयों और आप सब की मेहनत से सागर ने यह स्थान पाया है। अब सब प्रयास करेंगे की सागर को स्मार्ट बनाने और आने वाले समय में सागर और ऊंचा स्थान प्राप्त करायें। 


विधायक जैन ने कहा की सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा शहर के 48 वार्डों में निर्मित एवं पुनर्विकसित किये जाने वाले पार्को एवं प्ले एरिया के निर्माण कार्य की शुरुआत सागर के सबसे अंतिम वार्ड अंबेडकर नगर में बने अम्बेडकर पार्क के भूमिपूजन के साथ की जा रही है। स्मार्ट सिटी मिशन अंतर्गत सागर के सभी 48 वार्डों मे अत्याधुनिक उपकरणों सहित पार्क एवं प्ले एरिया का निर्माण सागर स्मार्ट सिटी द्वारा किया जायेगा।

इन पार्कों में खुले जिम, बच्चों के खेलने हेतु झूले फिसलनी, सुंदर हरियाली, फव्वारे, बैठने हेतु बैंच, रौशनी , महिला, पुरूष एवं दिव्यांगों हेतु अलग-अलग शौचालय  आदि सुविधाएं स्थल उपलब्धता अनुसार दी जायेंगी। सुबह की सैर करने के लिए धावक पथ /पदचालन पथ  का निर्माण किया जायेगा। इसके साथ ही शहर में 50000 पौधों के रोपण का संकल्प भी सभी के साथ लिया।


निगमयुक्त आर पी अहिरवार ने कहा की हमारे सागर शहर में हवा में पाये जाने वाले धूल मिट्टी के कणों की मौजूदगी  पार्क निर्माण एवं पौधारोपण के कारण घटी है। इन सुव्यवस्थित स्मार्ट पार्क से  वातावरण स्वच्छ रखने में भी मदद मिलेगी।

 इन पार्को में स्थल उपलब्धता अनुसार खेल सुविधाएँ लॉन, वर्टीकल फ्लॉवर गार्डन, फाउंटेन, लाइटिंग, ओपन एयर थिएटर, पिकनिक एरिया, गजेंबो, किड्स प्ले एरिया, वॉक - वे, बच्चों के खेलने के लिए किड्स प्ले एरिया, योगा एंड अरोबिक्स एरिया, जेन गार्डन और हर्बल गार्डन बनाया जायेगा। जिन वार्डों में जगह कम है उनमे स्थल उपलब्धता अनुसार वॉलीबॉल, बैडमिंटन, खो-खो आदि खेलों हेतु सुव्यवस्थित प्ले एरिया तैयार किये जायेंगे।सागर स्मार्ट सिटी सीईओ राहुल सिंह राजपूत ने भूमिपूजन कार्यक्रम में आभार प्रकट किया।
Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours