India-Smart-City-Contest-2020-सागर-स्मार्ट-सिटी-को-मिला-प्रदेश-में-पहला-और-देश-में-दूसरा-स्थान

India-Smart-City-Contest-2020-सागर-स्मार्ट-सिटी-को-मिला-प्रदेश-में-पहला-और-देश-में-दूसरा-स्थान

सागर वॉच @
इंडिया स्मार्ट सिटी कांटेस्ट-2020  में मध्यप्रदेश को देश में दूसरा स्थान मिला है।  इसी प्रतियोगिता में मप्र राज्य की पांच स्मार्ट सिटी को अलग-अलग वर्गों में कुल ग्यारह पुरस्कार मिले हैं। 
इंडिया स्मार्ट सिटी कांटेस्ट में सागर ने सिटी अवार्ड की तीसरे के दौर वाले शहरों में देश में दूसरा स्थान पाया है।  

 Also Read: पीएम की अहम् प्रोजेक्ट्स की सूची में शामिल है सागर झील परियोजना

मालवा अंचल की शान इंदौर को बिल्ट एनवायरमेंट थीम सहित सैनिटेशन और कार्बन क्रेडिट फाइनेंसिंग मैकेनिज्म के लिए पहला स्थान मिला है। क्लीन एनर्जी के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम के लिए भोपाल को अर्बन एनवायरमेंट थीम में पहला स्थान मिला है। कल्चर थीम में ही ग्वालियर के डिजिटल म्यूजियम ने भी देश में तीसरी पायदान पर जगह बनाई है। स्मार्ट सिटी के तहत राजधानी भोपाल ने क्लीन एनर्जी के लिए चेन्नई के साथ देश में पहला स्थान हासिल की है। 

Also Read: सागर में बनेगी बुंदेलखंड की सबसे ऊंची ईमारत

राज्य और केंद्र शासित राज्यों की कैटेगिरी में हमारा मध्यप्रदेश देश में दूसरे पायदान पर पहुंच गया है। साथ ही सिटी अवार्ड की श्रेणी में इंदौर को देश में पहला और संस्कारधानी जबलपुर को देश में तीसरा दर्जा मिला है। सिटी अवार्ड के ओवरऑल विनर के रूप में इंदौर ने सूरत के साथ मिलकर पहला स्थान पाया है। 

प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने इस कामयाबी के लिएसागर सहित भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के प्रशासन और स्थानीय लोगों को बधाई दी है।  


कलेक्टर ने दी बधाई

सागर स्मार्ट सिटी की इस उपलब्धि पर कलेक्टर दीपक सिंह ने स्मार्ट सिटी के सभी अधिकारियों-आरपी अहिरवार(कार्यकारी निदेशक), राहुल सिंह(मुख्य कार्यकारी अधिकारी) सहित सभी कर्मचारियों को बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने समस्त ज़िले वासियों को भी इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि, उन्हें पूरा विश्वास है कि, जल्द ही स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत चल रहे प्रचलित समस्त कार्य पूर्ण होंगे एवं सागर वासियों को स्मार्ट सिटी के तहत और अधिक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।


Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours